Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पंप हाउस रिबोर कार्य का लोकार्पण, शहर की पेयजल व्यवस्था होगी और मजबूत! पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की मौजूदगी में बुजुर्गों व कर्मचारियों ने किया शुभारंभ


पीलीभीत। शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए तीन पंप हाउसों के रिबोर कार्य पूर्ण होने के बाद उनका लोकार्पण  पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों एवं नगर पालिका के अनुभवी कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक लोकार्पण करने का अवसर प्रदान किया गया।

पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि भारतीय परंपरा में किसी भी सार्वजनिक जल स्रोत का शुभारंभ बुजुर्गों के आशीर्वाद से किया जाता रहा है। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए शहर में तैयार किए गए नलकूपों का लोकार्पण संबंधित क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कराया गया, जिससे समाज में सम्मान और सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिले।

दूधिया मंदिर स्थित पंप हाउस के रिबोर कार्य का लोकार्पण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक धर्मेंद्र स्वरूप सक्सेना, भगीरथ प्रजापति, धर्मपाल एवं महेश नारायण प्रधान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

वहीं, वाटर वर्क्स कंपाउंड में कराए गए पंप हाउस रिबोर कार्य का लोकार्पण नगर पालिका के वरिष्ठ कर्मचारियों से कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और परिश्रम से ही शहर की मूलभूत सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो पाती हैं।

इसी क्रम में आवास विकास कॉलोनी स्थित पंप हाउस के रिबोर कार्य का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिक रोशन सिंह चैहान एवं राजा भइया पटेल द्वारा किया गया। स्थानीय निवासियों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।

पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि नगर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पुराने पंप हाउसों का रिबोर और नियमित रखरखाव कराया जा रहा है, ताकि विशेष रूप से गर्मी के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान सभासद साकेत सक्सेना, रशीद हुसैन, विपिन कुमार (राजू फौजी), निजाकत अली कादरी, वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह (टीटू), सुनीता सिंह, अनस अंसारी, विकास बाबू, अवतार सिंह (मोनू), इकबाल हजरत, इमरान अंसारी, शरीफ अंसारी, शिवम श्रीवास्तव, मोहन स्वरूप, जेई जलकल राजरानी, तारिक हसन खां, सुनीता गंगवार, सोनी पाठक सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |