तिलोई: किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस की पकड़ से दूर बलात्कारी
March 06, 2026
तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन शाम करीब सात बजे 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह गांव की किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थीं।घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा मौजूद थे।आरोप है कि इस दौरान अचलपुर मजरे बिराज निवासी 24 वर्षीय आशिक अली पुत्र शुभान नशे की हालत में उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा।इस दौरान किशोरी के छोटे भाई ने आरोपित का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना।इसके बाद बहन को बचाने के लिए छोटा भाई अपनी मां को बुलाने के लिए दौड़ा।मां के लौटने तक आरोपित युवक किशोरी से गलत कृत्य करता रहा।जब मां ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया।किशोरी का पिता गोरखपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।इस संबंध में किशोरी की मां ने मोहनगंज पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल व 164 के बयान हेतु भेज दिया है।बहरहाल घटना होली के दिन की है लेकिन आरोपी को पुलिस अभी तक हिरासत में नहीं ले पाई है।
.jpg)