Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: राजीव गांधी स्मारक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन


तिलोई/अमेठीं ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी स्मारक विद्यालय कमई विराज में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सुन्दर नाटय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सभी का मन मोह लिया।वार्षिकोत्सव समारोह मेे मुख्य अतिथि रमेश पासी प्रधान पाकरगांव ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।वार्षिकोत्सव के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से विभिन्न सांस्कातिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्कूल के होनहार बच्चों ने स्वागत गीत,लोकगीत,देश भक्ति कव्वाली एवं विभिन्न नृत्य कार्यक्रमों से दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीपाल ने उपस्थित अतिथियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा देवी,शिक्षक केशव राम, श्रीराम प्रगट जी,शिक्षिका सोनम देवी,शीला, इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |