Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले वरुण चक्रवर्ती पर बुरी तरह भड़के अश्विन! कहा- मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं


भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया अपनी सभी दिक्कतों को दूर करना चाहेगी जिसमें सबसे बड़ी चिंता स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म है। सुपर-8 के मैचों की शुरुआत होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच तक वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली, जिससे वह मैच विनर गेंदबाज होने की जगह पर अब एक बड़ी टेंशन बन चुके हैं। फाइनल मुकाबले से पहले वरुण चक्रवर्ती को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का बयान आया जिसमें वह काफी भड़के हुए भी नजर आए।

वरुण चक्रवर्ती के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। इस मैच में उन्होंने जहां अपने चार ओवर्स में 64 रन दिए तो सिर्फ एक विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके। रविचंद्रन अश्विन ने यूट्यूब पर अपने शो ऐश की बात में वरुण चक्रवर्ती के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब भी उन्हें मार पड़ती है तो उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर जाता है। यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं कि पिछले कुछ मैचों से बल्लेबाज उनके खिलाफ इसी रणनीति से मैदान पर उतर रहे हैं। वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाजों को राउंड द विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए।

अश्विन ने अपने बयान में आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती के गेंदबाजी पर अब बल्लेबाज आक्रामक खेलना पसंद कर रही हैं। ऐसा किसी भी गेंदबाज के साथ होना सामान्य है जिसमें बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी गेंदबाज को यदि बेहतर होना है तो उसे थोड़ा रणनीतिक रूप से खुद को बेहतर करना होगा, जिसमें आपको सही लाइन और लेंथ देखनी पड़ेगी जिससे आप बिल्कुल भी भटक नहीं सकते हैं। बता दें कि सुपर-8 में वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 47 रन दिए थे, इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में अपने 4 ओवर्स में चक्रवर्ती ने कुल 40 रन दिए। ऐसे में फाइनल मैच में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |