Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: वी स्मार्ट सोलरटेक के नए वेयरहाउस का शुभारंभ


लखनऊ।  सौर ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से उभर रही वी स्मार्ट सोलरटेक कंपनी ने अपने नए अत्याधुनिक वेयरहाउस का आज विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

पूजा के उपरांत फीता काटकर वेयरहाउस का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कंपनी के निदेशक अमन गुप्ता और दीप्ति चैहान ने बताया कि यह नया वेयरहाउस कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्राहकों को तेज और बेहतर सेवाएँ मिल सकेंगी।

नया केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जहाँ सौर पैनल, इनवर्टर, बैटरी व अन्य सौर उत्पादों का सुरक्षित भंडारण तथा सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे कंपनी की आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण व अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |