Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः यूपीपीएसएस कन्नौज का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न! मुकेश अध्यक्ष प्रभात मंत्री हर्षित कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित


कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली की जनपद इकाई कन्नौज की ब्लॉक इकाई कन्नौज के त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन आज मल्टी विजन एडवर्टाइजिंग एंड मीडिया भवन कन्नौज के सभागार मे किया गया। जिसमें विकास खंड कन्नौज की ब्लॉक इकाई के निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित किया गया। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया मे प्रवेक्षक दल के रूप मे संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं जिला संयुक्त मंत्री मो जावेद अहमद सिद्दीकी उपस्थिति रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय अवधि तक अध्यक्ष मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु क्रमशः मुकेश कुमार राजपूत प्रभात कुमार गौतम एवं हर्षित दीक्षित ने ही नामांकन पत्र को दाखिल किया। जिसकी वजह से सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई कन्नौज हेतु मुकेश कुमार राजपूत को अध्यक्ष प्रभात कुमार गौतम को मंत्री एवं हर्षित दीक्षित को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राजपूत जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव जिला मीडिया प्रभारी अबधनारायण ब्लॉक इकाई जलालाबाद के अध्यक्ष रमाकांत पाल सौरभ कन्नौजिया रीमा गौतम जसकरन सिंह मदन गौतम सर्वेश गौतम राजपाल सिंह  मनोज वर्मा राजेंद्र राजपूत धीरेंद्र पाल तनुज भारती मुकेश वर्मा प्रदीप कुमार मातादीन कन्नौजिया मो0 फुरकान मो फिरोज आदेश वर्मा कौशलेंद्र।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |