Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः संस्कार सिटी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मेला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत


हाथरस । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत के निज आवास, संस्कार सिटी कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु मनोनीत किए गए शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक और सह-संयोजकों का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए योगेंद्र सिंह गहलोत ने एकता और समाज सेवा पर बल दिया। इस अवसर पर समाज के गौरव और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को भी याद किया गया। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की जीती-जागती मिसाल थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। आज के युवाओं को उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश महासचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मतेंद्र सिंह गहलोत, डॉ संदीप गहलोत, दीपेश पौरुष, मोहित चैहान, छोटू राणा, प्रशांत प्रताप सिंह, रोहित सिंह, नरेश प्रधान, मधुर प्रताप, भीकम सिंह चैहान, गगनदीप गहलोत, मदन राघव, बिट्टू पौरुष, सुरेंद्र पौरुष, कपिल राघव, किशन राठौर, मदन ठाकुर, मुकेश मास्टर, अवनीश वशिष्ठ, जय प्रकाश आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग और महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |