गौरीगंज: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा! एसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिये निर्देश
March 12, 2026
गौरीगंज/अमेठी। जनपद में प्रस्तावित पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए परीक्षा के दृष्टिगत कल को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में कुल 10 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण माहौल में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केन्द्र प्रभारी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, परीक्षा केन्द्रों की निगरानी तथा नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केन्द्र पर चेकिंगध्फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों की सावधानी व गंभीरता पूर्वक चेकिंग किये जाने, किसी भी प्रकार की चश्मा, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन अथवा अन्य अनावश्यक वस्तुओं को भली भांति चेक करने आदि के संबन्ध में के निर्देश दिए । परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र, पुलिस केन्द्र के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
