Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! लोन के बदले रिश्वत के मामले में पकड़े गए बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष


हरदोई में करप्शन के खिलाफ सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी से जिले के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी कछौना में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) केंद्र भी संचालित करते हैं। मंगलवार शाम जब वह मुसलमानाबाद सपहिया गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे,तभी लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने उन्हें दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक ​बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ निवासी सीमा नाम की युवती ने योजना के तहत पांच लाख रुपये के लोने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस लोन को पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़िता की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम सुरेश चौधरी को कछौना रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम ले गई,जहां करीब सात घंटे तक उनसे कड़ी पूछताछ की गई। टीम ने उनके पास मौजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। देर रात सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। हालांकि,सुरेश चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जिले की सियासी हलचल तेज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |