Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: नीलकंठ धाम में हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र महोत्सव का भव्य समापन! हवन कुंड में आहुतियों के साथ गूंजे मंत्र


रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित श्री नीलकंठ धाम के तत्वावधान में आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव का श्री रामनवमी के पावन पर्व पर हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। नौ दिनों तक चली माता की दिव्य चैकियों के उपरांत आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में संपूर्ण क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह धाम के महंत एवं नगर निगम महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में हुआ। विद्वान पंडित संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित भव्य हवन यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इसके पश्चात भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन किया गया, जिसमें नन्ही कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें उपहार व प्रसाद भेंट किए गए। दोपहर से शुरू हुए विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पिछले नौ दिनों से नीलकंठ धाम में माता की चैकियों का जो भव्य प्रवाह चला, वह सभी भक्तों की अटूट श्रद्धा का परिणाम है। उन्होंने कहा नीलकंठ धाम आज केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां उमड़ती भक्तों की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि महादेव और माता रानी की असीम कृपा इस स्थान पर है।

महापौर ने कहा कि आने वाले दिनों में यह पावन स्थान शिव कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद नीलकंठ धाम न केवल प्रदेश, बल्कि देश और दुनिया के मानचित्र पर पर्यटन और आध्यात्मिकता के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा। यह शिव कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं लेकर आएगा और रुद्रपुर की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि चैत्र नवरात्र और रामनवमी का पर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय और मर्यादा में रहकर समाज सेवा करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, प्रेम और कर्तव्यपरायणता सिखाता है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शक्ति की उपासना का यह पर्व हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार करे ताकि हम सब मिलकर शहर और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चांद किशन शर्मा, चन्द्रकांता शर्मा, अनिल चैहान, रामपाल सिंह, राकेश शर्मा, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, राकेश सिंह, देव मेनन, चिराग कालड़ा, विवेक दीप सिंह, पारस चुघ, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, हिमांशु शुक्ला, हरवीर राठी, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रसेन गंगवार, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, रीना सुखीजा, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, संगीता बठला, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, सिमरन कालरा, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा और आशा मुंजाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |