Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इंदौर एयरपोर्ट पर सूखी घास में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें


मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट के गैर-परिचालन क्षेत्र में बुधवार देर शाम सूखी घास में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग आसपास के जंगल और परिसर में फैल गई, लेकिन अच्छी बात यह रही कि इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ और एयरपोर्ट से उड़ानें पूरी तरह सामान्य रूप से चलती रहीं। फायर सब इंस्पेक्टर रूपचंद पंडित ने घटना के बारे में जानाकरी देते हुए बताया, 'हमें सूचना मिली कि इंदौर एयरपोर्ट के अंदर घास वाले इलाके में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

एयरपोर्ट पर आग लगने की खबर के बारे में जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इसे बुझाने का काम शुरू किया। ANI से बात करते हुए एक मजदूर ने बताया, 'सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड भेजी गई। तब तक आग 5-6 किलोमीटर तक फैल चुकी थी, अब यह लगभग 10-12 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई है।' दूसरे मजदूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हमें नहीं पता यह आग कैसे लगी। हमने इस बारे में सबको सूचना दी। अभी तक नहीं पता आग कितनी दूर तक फैली है। फायर ब्रिगेड आ गई है और सब मिलकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।'

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूखी घास में लगी आग आसपास के जंगल क्षेत्र में तेजी से फैली, जिससे दूर-दूर तक धुएं का गुबार और लपटें दिखाई देने लगीं। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना से उड़ान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी विमान सामान्य रूप से उड़ान भरते और उतरते रहे। बताया जा रहा है कि प्रशासन और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह का संभावित नुकसान टल गया। आगे की जांच जारी है ताकि आग लगने का सही कारण पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |