जगदीशपुर: पेट्रोल पंप मालिकों की मनमानी, वाहन चालकों को हैरानी
March 26, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। तो वहीं पेट्रोल पंप मालिकों की मनमानी के चलते डीजल पेट्रोल की किल्लत से किसान व वाहन चालक परेशान हैं। इतने के बाबजूद भी जिम्मेदार अफसर बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत जगदीशपुर, औद्योगिक क्षेत्र कमरौली,वारिस गंज,रानीगंज, आनंद नगर,थौरी,उरवा समेत आसपास के अनेक मौजूद पेट्रोल पंपों पर किसानों व वाहन चालकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। जो सुबह से ही पेट्रोल पंप पर आकर लाइन मे लगने को मजबूर हैं भीड़ बढ़ जाने पर सुरक्षा कर्मियों को बुलाने तक की नौबत आ जाती है बावजूद इसके अधिक भीड़ होने पर पंप कर्मियों द्वारा यह बात कहकर वापस कर दिया जाता है कि तेल खत्म हैं जब आएगा तो मिलेगा ।बताते चलें कि इस समय गेहूं की फसल पककर खडी है जिसकी कटाई मड़ाई एवं जायद फसल की बुआई का समय चल रहा है तेल की किल्लत देखकर किसान समेत वाहन चालकों के होश फाख्ता हो गए हैं सूत्रों की मानें तो कुछ पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मात्रा में पेट्रोल डीजल देना, घटतौली करना, मिलावटखोरी व मनमानी कीमत लेने का दौर जारी है गौरतलब हो कि यदि जिम्मेदार आला अधिकारियों ने ध्यान न दिया तो जनता की जेब कटकर सरकार के मंसूबे पर पानी फिर सकता है इस संबंध में उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि जल्द ही छापेमारी करके जांच पड़ताल की जाएगी यदि अनियमितता पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
