Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग से सोशल मीडिया पर साजिश, पूर्व विधायक ने दी तहरीर


रुद्रपुर। दो दिन पूर्व कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के दुरुपयोग की आशंका जताई है, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई तहरीर में ठुकराल ने बताया कि 28 मार्च 2026 को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही उनके विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने डम्पी चोपड़ा, नीतिश ग्रोवर, जगदीश विश्वास उर्फ सुदर्शन, अजीत सक्सैना और राज कोली समेत कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार उनके खिलाफ आधारहीन और भ्रामक टिप्पणियां पोस्ट कर रहे हैं।

तहरीर में ठुकराल ने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं और एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। ठुकराल ने ऐसी गतिविधियों को समाज में ‘विषवमन’ यानी नफरत फैलाने की कोशिश बताया है।

पूर्व विधायक के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट्स उन्होंने साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिए हैं और उन्हें तहरीर के साथ संलग्न भी किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |