Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मदरसे की नाबालिग छात्राओं के साथ हो रही थी अश्लील हरकतें! पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी


राजस्थान के करौली जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में मुफ्ती सद्दाम हुसैन सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप है। पिछले एक साल से नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप लगा है।


शिकायतकर्ता ने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी मुफ्ती को हिरासत में भी लिया है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसे का मुख्य मुफ्ती सद्दाम हुसैन और उसके कुछ अन्य साथियों द्वारा पिछले करीब एक साल से वहां पढ़ने वाली बच्चियों के साथ अश्लील हरकत और अभद्रता की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बालिकाओं का यौन शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने शिकायत में लिखा कि मदरसा स्वास्थ्य शासी संस्था होने के कारण अन्य किसी का हस्तक्षेप नहीं है। उक्त मदरसा राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित है। उन्होंने बताया कि इस बारे में समाज के वरिष्ठ लोगों को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने व आरोपियों ने सभी आरोपी को झूठा बताया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को सौंपी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |