बालों की लंबाई बढ़ानी है, तो कैसे लगाएं रोजमेरी ऑइल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर
March 27, 2026
लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बालों पर केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स लगाने से हेयर हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि आपको अपने बालों पर नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजमेरी के तेल में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए रोजमेरी ऑइल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे लगाएं रोजमेरी ऑइल- आपको रोजमेरी के तेल को कैरियर ऑइल के साथ मिक्स करके यूज करना चाहिए। सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल या फिर जोजोबा तेल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 4-5 ड्रॉप्स रोजमेरी एसेंशियल ऑयल भी निकाल लीजिए। अब इन दोनों ऑइल्स को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करना है और फिर थोड़ी देर के बाद हेयर वॉश कर लेना है।
गौर करने वाली बात- रोजमेरी का तेल लगाते समय कुछ छोटी-छोटी टिप्स को जरूर फॉलो करें। आपको लगभग 5-7 मिनट तक रोजमेरी के तेल से मालिश करनी है। मसाज करने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रोजमेरी ऑइल को कम से कम एक घंटा लगाए रखना है और फिर हेयर वॉश करना है। हर हफ्ते 2 बार इस तरह से रोजमेरी ऑइल को लगाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
बालों के लिए फायदेमंद- जो लोग अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, वो रोजमेरी ऑइल का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजमेरी ऑइल बालों को घना और मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है। हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए रोजमेरी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर रोजमेरी ऑइल आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।
