Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मकान में हिस्से को लेकर बड़े भाई ने भाई पर किया हमला,घर से भगाया


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली में दो दिन पूर्व एक बड़े भाई ने मकान में हिस्से को लेकर अपने छोटे भाई संग मारपीट कर घर से भगा दिया। आलमबाग के  भिल्लावां इलाके में सुदेश कुमार सिंह रहते है। पीड़ित के अनुसार दो दिन पूर्व 12 मार्च की शाम उनके बड़े भाई योगेश कुमार सिंह जोकि कई वर्षों से अपने परिवार के साथ कृष्णापल्ली में अपने बहनोई के घर रहते चले आ रहे है अचानक से आए और मकान में अपना हिस्सा बताते हुए उसपर हमलावर हो गए और जमकर पिटाई कर दी और धमकाया कि इस घर मे दोबारा दिखाई दिया तो तुम्हें जान से मार डालूंगा। पीड़ित ने भागकर अपने स्थानीय आलमबाग थाने पर सूचना दे भाई के खिलाफ नामजद शिकायत की है ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |