Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं से की हाथापाई, खींचकर परिसर से किया बाहर


विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह भक्ति नहीं, बल्कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों का अभद्र व्यवहार है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब श्रद्धालु बैरिकेडिंग के अंदर से दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को बीच में ही रोक दिया। जब श्रद्धालुओं ने विरोध किया, तो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ श्रद्धालुओं को जबरन खींचकर मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में पुलिस मौजूद थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। बांके बिहारी मंदिर में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आई है।

बीते दिनों बांके बिहारी मंदिर के पास एक सेवायत ने सेना के रिटायर्ड कैप्टन के सिर पर डंडे से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी सेवायत को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। गाजीपुर निवासी रिटायर्ड कैप्टन कुशेंद्र यादव (52) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 13 फरवरी को बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आए थे। जब वे राधावल्लभ मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मंदिर के एक सेवायत और एक अन्य युवक के बीच झगड़ा हो रहा है। कैप्टन कुशेंद्र ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत करा दिया। लेकिन, यह प्रयास शयनभोग सेवायत मनोज गोस्वामी (60) को नागवार गुजरा। विवाद शांत होने के बजाय सेवायत उग्र हो गया और उसने अपने पास मौजूद बेंत से कैप्टन पर हमला कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |