हाथरस। सोखना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शिक्षा चैपाल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव एव अतिथियों सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुत किए गए, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों जिसने सभी का मन मोह लिया।
सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अलोक श्री वास्तव कहा कि नवरम्भ उत्सव बच्चों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है, जिससे वे पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,आलोक अग्रवाल,उमेश सक्सेना,अजय सिंह,श्रीमती मंजू शर्मा,विमल शर्मा,रिंकू सिंह,अजय गुप्ता,डॉली चैधरी,राखी सिंह,तेज कुमारी,अशोक कुमार,राहुल कुमार,धीरज मंगल,गुमिला सिंह,श्री ललित अग्रवाल,पप्पू कुमार,जितेन्द्र कुमार,किशन गोपाल कुशवाहा,श्रीमती नेहा सक्सेना,श्री प्रवीण पाठक,चन्द्रवीर सिंह,विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
