Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाजीपुर में नवरात्र गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और दो लापता


बिहार के हाजीपुर में देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान 7 महिला एवं युवतियां गंगा नदी में डूबने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से कई महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस घटना में एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान नयागांव बरियारपुर गांव निवासी रिट्ठु राय की 18 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं, इस दुर्घटना में दो युवतियां अब भी लापता बताई जा रही हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

वहीं, पटना में बीते बुधवार को सुबह गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना राज्य की राजधानी के मालसलामी थाना क्षेत्र में स्थित एक घाट पर हुई। मृतकों की पहचान गणेश कुमार, रोहित कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। तीनों पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी थे।

मालसलामी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया, "सुबह करीब सात बजे तीन युवक गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे डूब गए।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से 18-18 वर्ष के गणेश और रोहित को नदी से निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया, "उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |