Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी


दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने खुद एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है।

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया, "जल संकट की चेतावनी! यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण, 15 मार्च, 2026 को दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर लें। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।"

दिल्ली जल बोर्ड ने जनता की परेशानियों को सुनने के लिए वाटर इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। जनता 1916 पर कॉल करके वाटर से संबंधित इमरजेंसी बता सकती है।

इससे पहले 14 मार्च को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। इसमें शालीमार बाग बीपीएस, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, कीर्ति नगर और डीडीए फ्लैट जशोला विहार शामिल हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, सोमवार (9 मार्च 2026) को भी दिल्ली के 12 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। इन इलाकों में पीतमपुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट पश्चिम विहार, BG1/SFS पश्चिम विहार,

केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विहार, ब्लॉक D करम पुरा, 444 (लाल क्वार्टर) मादीपुर और 208 (SFS) मादीपुर शामिल हैं।

उस समय भी दिल्ली जल बोर्ड ने ये भी बताया था कि अंडरग्राउंड जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम की वजह से जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। गौरतलब है कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति एक बड़ा मुद्दा है, जो सीधे तौर पर लाखों लोगों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |