Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

होली पर मिलने आई प्रेमिका, बात बिगड़ी तो भाइयों ने BF को मार दी गोली! मचा हड़कंप


दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी होली के दौरान गोलियों से गूंज उठा, जहां एक युवक की उसकी ही प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला थाना सेक्टर 113 इलाके का है। बता दें कि मृतक की पहचान 39 साल के साहिल सिंघल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे सोसाइटी में होली की खुशी के बीच सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा है और उसका पिछले 4 साल से एक अन्य महिला के साथ Extramarital Affair भी चल रहा था। होली के मौके पर वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसाइटी पहुंची थी। सोसाइटी में एंट्री खुद साहिल ने ही उन्हें दिलाई थी। लेकिन प्रेमिका के इन्हीं भाइयों ने साहिल के हत्याकांड को अंजाम दिया।

उनकी मुलाकात के दौरान, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी। ये गोली सीधे साहिल के शरीर में जा ली। इससे वह मौके पर ही तड़पने लगा। गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल की जान नहीं बच पाई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें उनके गुनाहों की सजा दिलाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |