Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चेन्नई में तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो बच्चों की मौत, 7 घायल


राजधानी चेन्नई के नवल्लूर इलाके में एक सिलेंडर में धमाके का मामला सामने आ रहा है। यहां सिलेंडर में धमाका होने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि यहां तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को इस धमाके के बारे में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में विस्फोट होने प्रतीत हो रहा है।

दरअसल, चेन्नई के पास नवल्लूर इलाके में आज एक संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए है। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे चेन्नई दक्षिण के नवल्लूर इलाके के चामुंडीश्वर नगर स्थित तीसरी गली में हुई। यहां कई घर एक-दूसरे से सटे हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर इलाके के निवासी मौके पर पहुंचे और यह देखकर दंग रह गए कि विस्फोट के कारण तीनों घर आंशिक रूप से ढह गए थे। इस घटना में संजय कुमार और सोनिया के डेढ़ वर्षीय बच्चे धीरन और चार वर्षीय कृतिका की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने देखा कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इस धमाके की सूचना दी। थाझाम्बूर पुलिस स्टेशन के कर्मी और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक प्रदीप (7), सेल्वी (40), वैरामुथु (45), संजीव कुमार (27), सोनिया (25), मुरुगन (45) और चित्रा (55) को गंभीर रूप से झुलसे हुए हालत में बचाया गया। उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा। आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |