Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 67.68 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग


प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु जनपद प्रतापगढ़ में रविवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 67.68 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के उद्देश्य से अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में चयनित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा, उच्च तकनीकी शिक्षा, भोजन, पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, खेल-कूद तथा स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति के निर्णय के अनुसार अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव (प्रयागराज) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 में 160 (80 छात्र व 80 छात्राएं) तथा कक्षा-9 में 61 (30 छात्र व 31 छात्राएं) विद्यार्थियों का प्रवेश किया जाना है। जनपद प्रतापगढ़ में मुख्य विकास अधिकारीध्नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में कुल 653 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र सही पाए गए। प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाए रखने के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया तथा संत अंथोनी इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 08 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1रू30 बजे तक आयोजित परीक्षा में कक्षा-6 के 313 अभ्यर्थियों में से 216 उपस्थित रहे, जबकि 97 अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा-9 के 340 अभ्यर्थियों में से 226 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 114 अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारीध्नोडल अधिकारी तथा सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह के मार्गदर्शन में प्रवेश परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता और शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |