Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

होली पर भीषण सड़क हादसा! कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत


यूपी के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 6 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से मृतकों और घायलों के घर में होली के रंग में भंग पड़ गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से धौलपुर जा रहे इको कार सवारों को डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इको कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया है। घटना थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 के पास हुई है।

इस घटना पर हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक रामानद कुशवाहा का भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कार को पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मारी। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का चालक सुरक्षित है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

गौरतलब है कि एक्सप्रेस वे पर अक्सर भीषण सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अक्सर ये एक्सीडेंट यातायात के नियमों का पालन नहीं करने या वाहन चालकों की लापरवाही से होते हैं। अगर इस तरीके के मामलों पर नकेल कसनी है तो लापरवाही करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके अलावा वाहन चालकों को खुद भी ये जिम्मेदारी समझनी चाहिए कि उनकी एक लापरवाही न जाने कितने लोगों की जान ले सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |