Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, नकली एंट्री पास बनाने वाले 5 गिरफ्तार


महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान नकली एंट्री पास बनाए जाने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र के दौरान प्रवेश के लिए नकली पास बनाए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस मुद्दे को राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत ने गंभीरता से उठाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान केशव गुंजल (53), गणपत भाऊ जावले (50), नागेश शिवाजी पाटिल (42), मनोज आनंद मोरबले (40) और स्वप्निल रमेश तायडे (40) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी अवैध तरीके से विधानसभा परिसर में प्रवेश दिलाने के लिए फर्जी एंट्री पास तैयार कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ और 25 मार्च को संपन्न हुआ। 6 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य का बजट पेश किया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद यह जिम्मेदारी फडणवीस ने संभाली। इस सत्र के दौरान 'महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026' और 'भारतीय न्याय संहिता (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक 2026' जैसे महत्वपूर्ण बिल पास किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |