Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत नुमाइश खेत में बहु-विभागीय शिविर आयोजित


उत्तराखड । राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार कृ 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में बहु-विभागीय जनकल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, विधायक पार्वती दास तथा दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, आयुर्वेद, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, उद्योग, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन को लाभ भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। 

दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कहा कि उड़ान सेवा, आदर्श गांव योजना और नई शिक्षा नीति जैसी पहलों के माध्यम से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष के नितृत्व में अभूतपूर्व विकार कार्य किए गए।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया कि जनपद में अनेक विकास परियोजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें खोली में ब्ब्न् निर्माण अंतिम चरण में है तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने हेतु स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एवं कांडा पेयजल योजना के माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बागेश्वर सीवरेज योजना का डीपीआर शासन को प्रेषित किया गया है। 

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग चैड़ीकरण कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा झूला पुल और कुंती नाला से संबंधित समस्याओं का समाधान भी शीघ्र किया जा रहा है। साथ ही जनपद में कीवी एवं सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिला योजना का व्यय समय से पूर्व कर लिया गया है तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद राज्य में अग्रणी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सजीव प्रसारण भी सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि एवं उपकरण वितरित किए गए। साथ ही जनसमूह को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।

दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए, समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह अनुदान योजना के तहत दो लाभार्थियों को पचास-पचास हजार रुपये तथा अटल आवास योजना के अंतर्गत एक लाख तीस हजार रुपये की सहायता दी गई। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा कृषकों, काश्तकारों और पशुपालकों को भी सम्मानित कर सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |