Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम विभाग की चेतावनी! झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार


देश के कई हिस्सों में मार्च शुरू होते ही गर्मी तेज होने लगी है. महाराष्ट्र के अकोला में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. दिल्ली, पटना, लखनऊ, भोपाल और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी गर्मी बढ़ने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन (वायुमंडलीय परिसंचरण) बन गया है. यह सिस्टम धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है. इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिंलेगा.

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पंजाब और हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले कुछ दिनों तक यहां किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. दिन में तेज धूप के कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी भीषण होने लगी है. कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी. हालांकि 14 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

इन दिनों दक्षिणी जिलों में दोपहर में धूप तेज हो रही है. कई शहरों में लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं. सोमवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है.

झांसी में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा और आगरा में 37.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 36.2 डिग्री सेल्सियस रहाा. कई जिलों में तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 मार्च को लखनऊ में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस. कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में अधिकतम 38-40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 20–23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में अभी से ही तपिश ने मई जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है. सोमवार (9 मार्च) को राज्य के कई हिस्सों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास और पटना का बुरा हाल है. यहां लू जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से मौसम में बदलाव दिख सकता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |