देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है-सरकार
March 27, 2026
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है. देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों, आपूर्ति के साथ-साथ कमी की बातें सामने आ रही है. इस बीच सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को तेल और गैस की आपूर्ति और कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सरकार ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है.
