Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में गिरफ्तार हुए 2 बांग्लादेशी! देह व्यापार रैकेट से जुड़े थे दोनों


दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास और उसकी कथित पत्नी रूमा बेगम के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों न केवल अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, बल्कि एक देह व्यापार रैकेट से भी जुड़े थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक इलाके में मौजूद हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं मिला।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी अवैध रूप से भारत में घुसने के कारण डिपोर्ट किए जा चुके थे। फिर दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आए। मुख्य आरोपी दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास का काम बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत लाना था। उसकी कथित पत्नी रूमा बेगम भी इस अवैध गतिविधि में शामिल पाई गई।

दोनों आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया है। चूंकि वे पहले भी डिपोर्ट किए जा चुके हैं, इसलिए अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है और उन्हें दोबारा निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उनके तार भारत में और किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |