Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 25 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान,आगामी त्योहार होली पर्व सहित अन्य को सकुशल सम्पन्न कराने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर भिन्न-भिन्न 02 स्थानों पर दबिश देकर 02 अभियुक्तों 1.आशीष सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर व 2.छोटू पुत्र मूलचन्द निवासीगण बंग्लादेवरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 10 लीटर व 15 लीटर (कुल 25 लीटर) अवैध कच्ची देशी शराब बरामद किया गया तथा 150 किलो लहन, भट्ठीयां तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामाग्रीध्उपकरणों को नष्ट किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |