आईपीएल 2026 के पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास! बना दिया रिकॉर्ड
March 30, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शनिवार को आईपीएल 2026 का आगाज हुआ. आईपीएल 2026 के पहले मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं, किंग कोहली ने भी किसी को निराश नहीं किया और नाबाद 69 रनों की पारी खेल आरसीबी को शानदार जीत दिलाई. इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सिर्फ 38 गेंद में नाबाद 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. किंग कोहली आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका.
सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विराट कोहली के सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट महज 8 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद किंग कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. विराट बेहतरीन लय में दिखाई दिए.
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंद में 80 रनों की धुआंधार पारी खेली. युवा अनिकेत वर्मा ने सिर्फ 18 गेंद में 43 रन बना दिए. हालांकि, चिन्नास्वामी जैसे छोटे ग्राउंड पर यह स्कोर मैच विनिंग नहीं था. आरसीबी ने सिर्फ 9 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. फिल साल्ट आठ रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने टीम पर प्रेशर नहीं आने दिया. पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंद में 61 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं किंग कोहली आरसीबी को जीत दिलाकर वापस लौटे. आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.
