Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


हाथरस। जनपद में आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्तीदृ2025 की प्रथम दिवस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ परीक्षा केन्द्र श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस तथा बागला इण्टर कॉलेज, हाथरस का भ्रमणध्निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, कक्ष व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रुम तथा सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति का भी अवलोकन किया तथा कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा प्रक्रिया एवं परीक्षार्थियों की गतिविधियों की निगरानी की।

जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखी जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और कड़ी निगरानी के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रखी जाए, जिससे परीक्षा का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |