Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह


टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो गया है। करीब एक महीने तक रोज मुकाबले हुए और तब जाकर दुनिया को इस साल का टी20 चैंपियन मिला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर लिया। इस बीच अब आपको लगे हाथ ये भी जान लेना चाहिए कि अगला टी20 विश्व कप कब होगा, ये कहां खेला जाएगा। इसमें कितनी टीमें हिस्सा लेंगी और अब त​क कितनी टीमों ने इसमें अपनी जगह पक्की कर ली है।

आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन हर दो साल बाद होता है। आपको याद होगा कि साल 2024 में भी टी20 विश्व कप हुआ था, उसके दो साल बाद यानी अब फिर से इसका आयोजन किया गया। इस बार भारत में ही विश्व कप हो रहा था, इसलिए इसका रोमांच कुछ ज्यादा ही नजर आया। इस बीच अगले विश्व कप की बात करें तो साल 2026 में वनडे विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद साल 2028 में ​फिर से टी20 विश्व कप आयोजित किया जाएगा। जहां तक इसके वेन्यू की बात है तो अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाला टी20 विश्व कप साल 2028 में अक्टूबर से लेकर नवंबर तक होने की संभावना है। वैसे तो अभी तक इसका शेड्यूल नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये अक्टूबर के मध्य से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चल सकता है। इस साल की तरह अगली बार भी टी20 विश्व कप 2028 में कुल मिलाकर 20 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी।

अब आपको बताते हैं कि कौन कौन सी टीमों ने अगले विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तो इसके होस्ट हैं, इसलिए उनकी जगह तो पहले से ही पक्की थी। इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी, वहीं न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया है। इस साल यानी 2026 में जिन आठ टीमों ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाई थी, उनकी जगह भी अगले विश्व कप में पक्की हो गई है। इसमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के नाम शामिल हैं। रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी अगले साल के विश्व कप में खेलती हुई नजर आएंगी। अब जो आठ जगहें बची हैं, उसमें रिजनल क्वालीफायर होंगे, जो टीमें जीतकर आएंगी, वो साल 2028 का टी20 विश्व कप खेलती हुई नजर आएंगी। इस के मध्य से ये क्वालीफायर शुरू हो जाएंगे। इन पर नजर रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |