बलियाः डीएम की निगरानी में फेफना गांव में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया पूरी! फेफना में हुआ गेहूं का क्रॉप कटिंग प्रयोग, 15.09 किलो उपज दर्ज
March 30, 2026
बलिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शनिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह की देख-रेख में तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में अधिसूचित फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। यह प्रक्रिया किसान विकाऊ मौर्य के खेत में ब्ब्म् ।हतप ।चच के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में उचित क्षतिपूर्ति प्रदान करना है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विण्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम सहित बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक पासवान तथा ग्राम प्रधान और अन्य किसान उपस्थित रहे।
.jpg)