Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, किन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम? जानें सभी 12 राशियों का हाल


साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को दिन के समय शुरू होगा। यह ग्रहण सिंह राशि में लगेगा जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से जहां कुछ लोगों के जीवन में प्रतिकूल बदलाव आ सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को सकारात्मक रिजल्ट मिलने की भी संभावना है। ऐसे में आइए जान लेते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह गोचर कैसा साबित होगा।
मेष राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके पांचवें स्थान पर लगेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है । लिहाजा इस तरह की परेशानियों से बचने के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण के बाद जल्दी ही किसी पहाड़ी स्थान की यात्रा करें और ग्रहण के दौरान तेज आवाज में मंत्रो का जाप करें।
वर्ष राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा और चौथा स्थान माता, भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है । इस ग्रहण के प्रभाव से आपको हर तरह का लाभ मिलेगा । आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे । लिहाजा लाभ की स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण के बाद अगले 15 दिन तक किसी भी मुद्दे पर माता का विरोध न करें। और अगले तीन दिन तक घर में आए मेहमानों को दूध या सर्बत जरुर पिलाएं।
मिथुन राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा और तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके भाई-बहनों के धन में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भी उनसे आर्थिक रूप से सपोर्ट मिलेगा। अतः भाई-बहनों का साथ बनाये रखने के लिये और उनकी आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण के दौरान देवी दुर्गा के मंत्रो का जाप करें। ग्रहण के दौरान गेहूं या गुड़ निकालकर रखें, ग्रहण के बाद किसी सफाईकर्मी को आदरपूर्वक व आग्रह के साथ दान करें।
कर्क राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा और यह स्थान धन से संबंध रखता है । इस ग्रहण के प्रभाव से आपको अपने धन के प्रति कुछ चिंता हो सकती है । लिहाजा इस चिंता से मुक्ति के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण समाप्त होने पर स्नान करके माता या किसी बूढ़ी स्त्री के पैर छूकर आशीर्वाद ले। ग्रहण के बाद माता या सास से दो मुट्ठी चावल लेकर एक सफ़ेद थैली में हमेशा अपने पास रखें।
सिंह राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके पहले यानि लग्न स्थान पर लगेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। लिहाजा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति पाने के लिये आज आपको-बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। ग्रहण के बाद चांदी के ग्लास में दूध, पानी आदि पीना चाहिए।
कन्या राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके बारहवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके शैय्या सुख पर यह ग्रहण लगेगा। परिवार को लेकर आज आपको कुछ चिंता हो सकती है। अतः पारिवारिक चिंता से मुक्ति पाने के लिये आज आपको- ग्रहण से पहले ही नीम की पत्तियाँ लेकर आए और ग्रहण के दौरान लगभग डेढ़ लीटर पानी में डालकर रखे ग्रहण के बाद इस पानी के पत्तियों सहित पेड़ पौधों में डाल दें।
तुला राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा और ग्यारहवां स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव आपके लिये अच्छे होंगे। आपको सुख की प्राप्ति होगी। लिहाजा ये शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये आज आपको- ग्रहण के बाद भैरव मंदिर में दूध चढ़ाएं और किसी मजदूर पेशा आदमी को आदरपूर्वक दूध पिलाये।
वृश्चिक राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके और आपके पिता के करियर पर यह ग्रहण लगेगा। आप और आपके पिता को मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। अतः मानसिक रूप से परेशानियों से बचने के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण के बाद दूध न पियें, ग्रहण के बाद दूध को फाड़कर, फटे दूध का पानी छानकर पिएं।
धनु राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके भाग्य पर लगेगा। इससे आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अतः चन्द्रदेव के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज आपको- एक कटोरी में सफेद चावल डालकर अपने मन्दिर में रखने चाहिए और ग्रहण के बाद उन्हें दान करना चाहिए। चंद्रग्रहण के समय 4 सूखे नारियल जल में प्रवाहित करें।
मकर राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा और यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस चन्द्रग्रहण के प्रभाव से आपकी आयु में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको धन लाभ होगा। अतः चन्द्रदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज आपको- चन्द्रदेव के मन्त्र का जाप करना चाहिए। चंद्रग्रहण के बाद चना मंदिर में दान करें और पूर्णिमा की रात दूध की खीर का दान अपने बुजुर्गो के नाम से करें।
कुम्भ राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा, यानि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों पर यह ग्रहण लगेगा। इसके प्रभाव से आपको अर्थ की हानि होगी। आपको धन-सम्पत्ति का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः नुकसान से बचने के लिये आज आपको चंद्रग्रहण के तुरन्त बाद दूध का दान करें। ग्रहण के दौरान अपने वजन का दसवां हिस्सा चावल निकालकर रखें व उसे हमेशा के लिए अपने घर में रखा रहने दें।
मीन राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके छठे स्थान पर लगेगा और यह स्थान स्वास्थ्य, मित्र और शत्रुओं से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। लिहाजा इन उतार-चढ़ावों से बचने के लिये आज आपको- चंद्रग्रहण के दौरान किसी से फोन पर बात करते समय अपना भेद न बताएं। अगर मुमकिन हो तो ग्रहण के बाद खरगोश को चारा खिलाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |