Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जोधपुर जेल में कैदियों के पास से मिले 11 मोबाइल


राजस्थान की जोधपुर जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जेल के अंदर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ बंदियों ने इफ्तार पार्टी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच, जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न बैरकों से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार, रमजान के महीने में रोजा रखने वाले बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक में इफ्तार की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान कुछ बंदियों ने जेल नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल फोन से इफ्तार पार्टी की तस्वीरें खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही ये तस्वीरें जेल प्रशासन और मुख्यालय तक पहुंचीं, हड़कंप मच गया।

वायरल फोटो के आधार पर जब जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने टीम के साथ बैरकों की तलाशी शुरू की, तो वहां मौजूद बंदियों ने जमकर हंगामा किया। कैदियों ने जेल प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और काम में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और गहन तलाशी के दौरान छुपा कर रखे गए 11 मोबाइल फोन जब्त किए।

जेल प्रशासन ने बरामद किए गए सभी मोबाइलों को जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट के सुपुर्द करने का निर्णय लिया है। इस जांच के जरिए पता लगाया जाएगा जेल के अंदर से ये बंदी बाहर किन-किन लोगों के संपर्क में थे?

इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा घेरे के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल अंदर कैसे पहुंचे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |