Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पैदल भ्रमण कर कई घरों में पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए किया प्रेरित! बांकेगंज में सीएमओ ने किया फाइलेरिया अभियान का शुभारंभ, स्वयं कई लोगों को खिलाई दवा


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। जनपद के बांकेगंज ब्लॉक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ने स्वयं कई लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया और क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया।सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 2 लाख 62 हजार 609 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए क्षेत्र में 277 टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही 55 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। ब्लॉक और जनपद स्तर पर कुल 5 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं, ताकि दवा सेवन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। अभियान की सतत मॉनिटरिंग ब्लॉक और जनपद स्तर से की जाएगी।सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर परंतु रोकथाम योग्य रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। यह रोग हाथीपांव, सूजन, दर्द और विकलांगता का कारण बन सकता है। फाइलेरिया की दवा का सेवन करने से शरीर में मौजूद परजीवी नष्ट हो जाते हैं और रोग की रोकथाम होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं हैं, इसलिए पात्र सभी लोगों को दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए।लोगों को फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक करने और दवा सेवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों से संवाद किया और फाइलेरिया रोग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर तथा सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक डॉ अमित सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |