Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिना मावा, पनीर और छेना के एकदम सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ले बनाएं


रसगुल्ले का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। खासतौर से सफेद वाले रसगुल्ले तो बच्चों को खूब पसंद आते हैं। एक बार खाना स्टार्ट कर दो तो फिर 2-4 खाने के बाद भी मन नहीं भरता है। सफेद रसगुल्ले लोग घर में कम ही बनाते हैं और मार्केट से खरीदकर ही खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर में भी आसानी से ये रसगुल्ले बना सकते हैं। सबसे अहम बात ये है कि सफेद रसगुल्ले आप बिना मावा, छेना और पनीर के भी बना सकते हैं। जी हां सिर्फ चावल के आटे से सफेद रसगुल्ले बनकर तैयार हो जाते हैं। आप कुकर या पैन किसी में भी ये रसगुल्ले बना सकते हैं। फटाफट नोट कर लें सफेद रसगुल्ले की रेसिपी।
सफेद रसगुल्ले की रेसिपी

Step 1- इसके लिए 1 कप दूध, 1 चम्मच देसी घी, 1/4 चम्मच चीनी, 1 कप चावल का आटा और चाशनी बनाने के लिए 1 कप चीनी और डेढ़ कप पानी चाहिए। सबसे पहले कुकर में चाशनी बनाने के लिए 1 कप चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। चाशनी को धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें और सिर्फ चीनी घुलने तक चाशनी बनाएं।

Step 2- अब रसगुल्ले के लिए डो तैयार करें। एक पैन में 1 कप दूध गर्म होने के लिए रखें। दूध में 1 चम्मच चीनी डालें और फिर इसमें 1 कप चावल का आटा डालें। 1 चम्मच देसी घी डालें और इसे मिक्स करते हुए सारी चीजों को मिलने तक पकाएं। गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।

Step 3- अब किसी प्लेट में चावल के मिश्रण को निकाल लें और हथेली से मसलते हुए डो जैसा तैयार करें। इसमें 1 चम्मच घी और मिला लें इससे डो थोड़ा चिकना हो जाएगा। अब तैयार चावल के डो से छोटे-छोटे रसगुल्ले बना लें। ध्यान दें कि रसगुल्ले में एक भी दरार न हो।

Step 4- चाशनी ठंडी हो जाए तो फिर से गर्म कर लें और तैयार चाशनी में रसगुल्ले डालें। कुकर में बना रहे हैं तो धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। कुकर में सीटी आते ही गैस तुरंत बंद कर दें। चाशनी में रसगुल्लों को 15 मिनट तक पड़ा रहने दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें फ्रिज में रख दें।

आप चाहें तो कुकर खोलकर भी रसगुल्ले पका सकती हैं लेकिन इसमें थोड़ा समय ज्यादा लग सकता है। इन रसगुल्लों को आप इसी तरह किसी पैन में भी बना सकते हैं। एक बार इस तरह रसगुल्ले बनाकर खाएंगे तो फिर कभी बाजार से खरीदकर नहीं खाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |