Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम का सख्त अभियान, भूतनाथ मार्केट और साउथ सिटी क्षेत्र से हटाया गया अवैध अतिक्रमण


लखनऊ। नगर निगम ने शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान अंतर्गत जोन-7 क्षेत्र में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में  भूतनाथ मार्केट से आजाद मार्केट तक सड़क के दोनों किनारों तथा नाली और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 2 लोहे की जाली, 4 टीन शेड, 2 लकड़ी की टेबल तथा गाड़ी बनाने में उपयोग होने वाले औजारों को जब्त किया। यह कार्रवाई कर अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम तथा 296 टीम की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

इसी क्रम में शहर में लगे अस्थायी अतिक्रमण, अवैध होल्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। जोन-8 में जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और 296 टीम के सहयोग से वृहद अभियान चलाया गया। यह अभियान साउथ सिटी चैकी से मिलेनियम स्कूल होते हुए साउथ सिटी अंडरपास तक चलाया गया, जहां लोगों द्वारा सड़क किनारे ठेले और अस्थायी दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने 4 स्टूल, 1 ठेला, 1 लोहे का काउंटर तथा 1 घरेलू गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान जब्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |