Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बजट पर चर्चा के दौरान फुल फॉर्म में दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ! भरे सदन में शिवपाल यादव को कह दिया 'लठैत'


उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय में काफी इजाफा हुआ है। सीएम योगी ने पुरानी सरकारों का जिक्र करते हुए कहा, 'याद करो समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी का क्या हाल था।' मुख्यमंत्री ने बड़े लक्ष्य रखने पर बल देते हुए कहा, 'बड़े काम के लिए बड़ा लक्ष्य रखा जाता है। पहले कोई बैंक या संस्था यूपी को कर्ज तक नहीं देता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।' सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन की भी कड़ी निंदा की।

सीएम योगी ने किसानों के कर्ज माफी का उदाहरण देते हुए बताया कि सरकार ने 86 लाख किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया। उन्होंने सदन में हल्की-फुल्की चुटकी भी ली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का श्राप उन पर न लगे, वे स्वस्थ रहें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पांडेय की तारीफ भी की लेकिन मजाकिया अंदाज में कहा कि ये पुराने समाजवादी हैं, लेकिन इनके पीछे लठैत शिवपाल यादव रहे। योगी ने आगे कहा, 'मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नहीं करेंगे, लेकिन लगा कि चच्चू का प्रभाव उन पर आ गया।'

बजट चर्चा के दौरान सीएम योगी ने बताया कि यह 2026-27 का बजट है और सदन देर रात तक चलता रहा। उन्होंने गर्व से कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को दसवीं बार बजट पेश करने का अवसर मिला है। सीएम योगी ने एसपी सरकार के समय की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि सपा ने यूपी को इतना बदनाम किया था कि होटलों में कमरे नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा, 'कुछ जनपदों का नाम सुनकर लोग होटल में कमरा देने से इनकार कर देते थे। 2016-17 में यूपी देश में नीचे से तीसरे नंबर पर था। लेकिन डबल इंजन की सरकारने इसे बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचा दिया।'सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है, जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, 'हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं, तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है।' सीएम ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत मेरठ के ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी, भदोही की कालीन सहित अन्य जिलों के उत्पादों को बढ़ावा देने का जिक्र किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |