Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, ट्रायल फेस करेंगे, भिवंडी कोर्ट में हुई पेशी


महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज पेशी थी। पेशी के लिए भिवंडी कोर्ट जाते समय मुलुंड टोल नाका पर राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए गए। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में आरएसएस मानहानि केस में पेश हुए। राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा, इस केस में राहुल गांधी की तरफ से MPCC अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार बने थे। बता दें कि पहले शिवराज पाटिल इस केस में जमानतदार थे लेकिन उनकी मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत नया जमानतदार जरुरी है। राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, ट्रायल फेस करेंगे।

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में दी गई याचिका के शिकायतकर्ता राजेश कुंटे ने कहा, राहुल गांधी ने जो बयान दिया था वो गलत है, कई बार साबित हो चुका है की गांधी की हत्या से संघ का कोई लेना देना नहीं है। हमारे पास जो भी सबूत है उसे हम कोर्ट में पेश करेंगे। पहली सुनवाई के वक्त मेरे वकील ने राहुल गांधी से कहा था कि अगर वो माफी मांगते है तो हम केस पीछे ले लेंगे लेकिन वो नहीं माने। मैं बचपन से संघ में हूं.. स्वयंसेवक के रुप में काम कर्ता हूं, मेरा पूरा परिवार संघ में है। इस केस को लेकर संघ के बड़े पदाधिकारियों से बात नहीं होती है।

वहीं दिल्ली में हिरासत में लिए गए कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं की आज कोर्ट में पेशी होने वाली है। इन कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के बाद विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे लेकर भाजपा ने साजिश का आरोप लगाया था। अब सपा के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं के साथ आए हैं।

अखिलेश यादव यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आज कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, हम बीजेपी, आरएसएस से डरने वाले नहीं हैं।भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन हुआ था, वो कोई साजिश नहीं थी। हम माफी नहीं मांगेंगे। हरदीप पुरी मांफी मांगे, ट्रंप के सामने सरेंडर करने के लिए सरकार माफी मांगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |