Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कार से बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे एक्टर राजू! हो गए अरेस्ट


हिट एंड रन केस में मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू को अरेस्ट कर लिया गया है। गुरुवार रात को राजधानी तिरुवनंतपुरम के वझुदकॉड में त्रिवेंद्रम क्लब के पास हिट एंड रन मामले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्टर राजू काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 5 फरवरी को रात करीब 9.30 बजे हुई, जब एक्टर की कार ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुपहिया वाहन में सवार 20 वर्षीय सूरज और 20 वर्षीय निवेदित कृष्णा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता राजू ने बाद में म्यूज़ियम पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। राजू ने इस बात की पुष्टि की कि वो ही ड्राइव कर रहे थे और दावा किया कि मोटरसाइकिल उसकी कार से टकराई थी। उन्होंने कहा कि यह CCTV फुटेज में भी दिख रहा है, राजू ने कहा कि डर के मारे उन्होंने कार नहीं रोकी कहा कि वो कैंसर मरीज हैं।

एक्टर राजू ने कहा कि उन्होंने तुरन्त फोन पर पुलिस से सम्पर्क किया था और सुबह स्टेशन आने की बात कही थी। म्यूजियम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल एक्टर का मेडिकल चेकअप चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |