Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कर दिया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, इस खूंखार गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए हैं. हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. बीसीसीआई ने हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है.

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. टीम मैनेजमेंट उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हर्षित राणा की जगह पर टीम में शामिल होंगे.



बता दें कि हर्षित राणा 4 फरवरी को चोटिल हुए थे. इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को क्लिनिक जांच के लिए भेजा गया. जांच में पता चला कि उनके घुटने में सूजन है, जिसकी वजह से मूवमेंट में कमी है. राणा ने तेज दर्द की भी शिकायत की. इसके बाद जब स्कैन कराया गया तो Lateral Meniscus यानी घुटने के बाहरी हिस्से में चोट का पता चला. मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की सलाह के बाद उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया है. मेडिकल टीम ने जांच के बाद पाया है कि बिना सर्जरी के उनकी रिकवरी पॉसिबल नहीं है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह7 फरवरी यानी कल से 2026 टी20 विश्व कप का आगाज होगा. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया भी शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी. टी20 विश्व कप में शनिवार को भारत का मुकाबला यूएसए से है. हालांकि, अभी हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं हुआ है. , अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |