Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सावधान! विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


अमेठी।
अधिशासी अभियंता विद्युत रवि कुमार यादव ने समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया है कि 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र, गौरीगंज-अमेठी पर 33 केवी मेन बस को सिंगल मूस से डबल मूस में परिवर्तित किए जाने संबंधी कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य दिनांक 13 फरवरी 2026 एवं 14 फरवरी 2026 को प्रातः 09 बजे से अपराह्न 03 बजे तक किया जाएगा। उक्त कार्य के कारण 33 केवी मुसाफिरखाना तहसील, 33 केवी हत्तवा, 33 केवी जामो, 33 केवी गौरीगंज रूरल, 33 केवी बरनाटीकर, 33 केवी बहोरखा, 33 केवी पीठीपुर, 33 केवी बेनीपुर, 33 केवी मलिक मोहम्मद जायसी हॉस्पिटल तथा 33 केवी कौहार पोषकों की विद्युत आपूर्ति दोनों दिनों में सुबह 09रू00 बजे से 03रू00 बजे तक (कुल 06 घंटे) बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कार्य जनहित में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में होने वाली असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |