Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सावधान! दफ्तर के अंदर नहीं खा सकेंगे पान और गुटखा


ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राजस्व और तहसील कार्यालयों के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी करते हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सावधान रहने को कहा है। नए आदेश के अनुसार अब किसी भी सरकारी कार्यालय परिसर के अंदर पान, गुटखा, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करना सख्त मना होगा। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी चिट्ठी के मुताबिक, यह निर्देश राज्य मुख्यालय, सभी जिला कार्यालयों और तहसील कार्यालयों में काम कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। यानी नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

यह सख्त कदम डॉ. अरविंद पाढ़ी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालते ही तुरंत उठाया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने विभाग में अनुशासन लागू करने के साथ-साथ राजस्व प्रशासन को मजबूत और जनता केंद्रित बनाने पर जोर दिया है।जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभाग के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 10 सूत्रों में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है, जिसमें सभी से सहयोग की अपील की गई है। सरकार का मानना है कि इन कदमों से सरकारी दफ्तरों में अनुशासन बढ़ेगा, कामकाज में पारदर्शिता आएगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |