Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तालिबान ने लिया बदला! शहबाज के दफ्तर समेत कई पाक सैन्य ठिकानों पर किए ड्रोन हमले


तालिबान ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है। तालिबानी रक्षामंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैजाबाद शहर स्थित दफ्तर के आसपास वाले इलाकों समेत पाक के कई अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह हमले आत्मघाती ड्रोन द्वारा किए गए हैं। तालिबान ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है।

तालिबान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेनाओं ने आज दोपहर लगभग 11 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के निकट सैन्य कैंप, नौशेरा में सेना कैंट, जमरूद सैन्य कॉलोनी, और एबटाबाद में हवाई हमले किए। ये हवाई ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें पाकिस्तान की सेना के महत्वपूर्ण सैन्य स्थान, केंद्र और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। ये हमले पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई अतिक्रमणों के जवाब में किए गए।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को आधीरात काबुल में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसमें कई शीर्ष तालिबानी कमांडरों और 130 लड़ाकों को मारने का दावा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया और 15 से ज्यादा को बंधक बनाया। इसके साथ ही 23 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का भी दावा किया। अब तालिबान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इसमें शहबाज शरीफ के दफ्तर यानी फैजाबाद शहर का इलाका भी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |