Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दूध-पनीर के बाद अब जींस भी 'नकली', दिल्ली पुलिस ने किया भंड़ाफोड़


दूध-पनीर समेत तमाम खाने-पीने की चीजों के नकली होने की बात तो सुनी थी लेकिन अब जींस भी नकली आने लगी है। इसका भंडाफोड़ दिल्ली में पुलिस ने किया। दरअसल, पुलिस ने नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में फेमस ब्रांड की नकली जींस बनाने और उसकी बिक्री में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस आर्टिकल में जानें कि ये पूरा मामला क्या है।

पुलिस के मुताबिक, बड़े पैमाने पर एक प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस, टैग और लेबल के निर्माण के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद सोमवार को लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में 4 जगहों पर रेड की गई और 21 साल के शादिक अनवर, 25 साल के रोशन झा, 43 साल के राजेश गुप्ता और 34 साल के साजन कुमार को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि रेड के दौरान टीम ने जाने-माने ब्रांड की 580 नकली जींस बरामद की हैं। साथ ही, कई अन्य ब्रांड की 1,220 जींस भी सीज की गई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि एक अन्य ठिकाने से पुलिस टीम ने 1,500 से ज्यादा जींस, एक सिलाई मशीन और शर्ट बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी नकली ब्रांड की जींस बनाने और उससे जुड़े कपड़ों के निर्माण के काम से जुड़े हुए हैं। वे इन कपड़ों पर नकली लेबल और टैग लगाकर उन्हें असली प्रोडक्ट्स के तौर पर मार्केट में बेचा करते थे। अफसर ने कहा कि हमने इस केस में FIR दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |