Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ इंटरनेशनल एकेडमी में सम्पन्न


लखनऊ । राजधानी के लखनऊ अयोध्या रोड स्थित लखनऊ इंटरनेशनल एकेडमी  सरस्वती नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “गरुण 2.0” का सफल आयोजन लगभग 1000 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक ध्चेयरमैन दुर्गेश सरस्वती उपाध्याय द्वारा किया गया।  जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व के गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया, जिसमें 22 फरवरी 2026 को कक्षा च्ळ से 4 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 23 फरवरी 2026 को कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे दौड़, रिले रेस, फ्रॉग रेस, वन लेग रेस, अम्ब्रेला रेस, बैलेंस द कोन, बैलेंस द बॉल, बैलेंस द बैलून, पॉप द बैलून, म्यूजिकल चेयर, कलेक्ट द स्टफ, लेग क्रिकेट एवं वॉलीबॉल आयोजित की गईं, जिनसे विद्यार्थियों में खेल भावना और सहभागिता को बढ़ावा मिला। नन्हे बच्चों ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रिले रेस, वॉलीबॉल एवं लेग क्रिकेट जैसे खेलों में उत्कृष्ट टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कोमल अग्रवाल, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती रीमा सिंह तथा सीनियर इंचार्ज श्रीमती कृतिका यादव के मार्गदर्शन में हुआ। सभी शिक्षकगण जैसे रचना दीक्षित, पूजा श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, मानसी सिंह, ज्योति सिंह, नीलिमा सिंह, दीप्ति मैम, अर्पिता सिंह, हृतिका मिश्रा, आलोक घोराई, अनुराग, अलीना जहीर एवं जितेंद्र सरस्वत ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। विजेता विद्यार्थियों में प्रमुख नाम रहेकृआध्य सिंह यादव, अविराज यादव, दक्षिता सिंह, पार्थ द्विवेदी, व्याख्या गुप्ता, अर्पित, कार्तिक सिंह, मिश्थी यादव, अथर्व सिंह, अविका सिंह, लक्ष्मी यादव, एकांशी सिंह, राधा पाल, आरव यादव, विराट, आयांश, प्रतीक, अर्नव, सक्षम, अनन्या, त्रिशा, आकृति, काव्या, अपेक्षा, जानवी, माही, यथार्थ, अंश, माहेक, विहान, समृद्धि, देवांश, श्रद्धा, आरुष, अक्षत, अदिति, चिन्मय, सूर्य, वेद, अस्तित्व, प्रद्युम्न, सिद्धार्थ, संदर्भ, अनिकेत, अद्वय, अयान, युवराज, आदित्य, अन्या, वैष्णवी, क्रिना, अवन्या टीम, आरोही टीम, रुद्रांश, रितिक, दिव्या, सुभी, तनमय, नित्या, आर्यन, अभिषेक, वीर, दिव्यांशी, मानवी, सौम्या, संस्कार, हार्दिक, अभिसर्ग, अनुश्का आदि। अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया तथा उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसमें उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य एवं नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर मिला। “गरुण 2.0” एक भव्य, सफल एवं अविस्मरणीय आयोजन रहा, जिसने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |