Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया था बंधक, विधायक बृजभूषण को भाजपा ने भेजा नोटिस


यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है। यूपी के बीजेपी अध्यक्ष ने MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है और उनसे सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जो नोटिस जारी किया है उसमें कहा गया है कि वे सात दिन के भीतर किसी भी हालत में लिख‍ित तौर पर अपना जवाब दें। माना जा रहा है कि बृजभूषण पर अब पार्टी एक्‍शन लेने की तैयारी में है।

बीजेपी की ओर से जारी स्पष्टीकरण नोटिस में विधायक से पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया है और पार्टी ने साफ किया है कि यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चरखारी विधायक ब्रजभूषण सिंह के सड़कों पर गड्ढ़े और जल जीवन मिशन से जुड़े कामों में लापरवाही के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “अगर विधायक अपने गांवों में सड़कों की खराब स्थिति साबित कर दें, तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।” स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को विभाग की योजनाओं का लोकार्पण करने बुलंदशहर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया था।

इन दिनों भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, यह वही ब्रजभूषण राजपूत हैं, जिन पर हाल ही में यूपी सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोककर कथित रूप से बंधक बनाने का आरोप लगा था। विधायक ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, खासकर जल संकट से जुड़े मुद्दों को उठाया था. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |