Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जम्मू, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, यूपी-बिहार में भी बढ़ेगी ठंड



मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएडी के अनुसार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को वेस्टर्न हिमालयी रीजन (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगर आप पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं तो अलर्ट रहें और उसी हिसाब से प्लान बनाएं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिल सकता है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और मेघालय के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही हल्का कोहरा भी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग में सबसे ज्यादा तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से 0.2 डिग्री कम है। पालम में मैक्सिमम टेम्परेचर 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 1.8 डिग्री कम है, जबकि मिनिमम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में मैक्सिमम टेम्परेचर 22.6 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज स्टेशन पर मैक्सिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में मैक्सिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मिनिमम टेम्परेचर गिरकर 8.6 डिग्री हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी स्टेशन पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |